1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चकिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, परसौनी ख़ेम कुरिया में लगभग 350 छात्र-छात्राएं नामांकित है एवं मात्र दो कमरे हैं , जिससे पठन -पाठन में काफी असुविधा होती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय परिसर का चहारदीवारी नहीं होने से परिसर होकर गाड़ियों का आवागमन लगातार होते रहता है, जिससे किसी भी समय बच्चों के साथ अप्रिय घटना घट सकती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित विद्यालय में भवन निर्माण के साथ चहारदीवारी निर्माण कराने का विचार रखती है , नहीं ,तो क्यों?