क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सहीं है कि अररीया जिला के रानीगंज प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत खरसाही के घनहा मुसहरी ग्राम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की आबादी 2500 है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त ग्राम में प्राथमिक विद्यालय नहीं है, जिसके कारण वहाँ के बच्चे 03 कि0मी0 दूर जाकर पढ़ते है;3.यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार रानीगंज प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत खरसाही के घनहा मुसहरी ग्राम में जमीन अधिग्रहण कर विद्यालय निर्माण कराने का विचार रखती है, हाॅ तो कब तक, नही तो क्यों?