Back to Legislative Questions Repository
Q.No 436Starred Question Listed

जीर्णोद्धार कराना

श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय ) शिक्षा विभाग 10 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत स्व0 विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय में लगभग 20,000 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, परन्तु महाविद्यालय में कुल  13 वर्ग कक्ष ही उपलब्ध हैं, जिनमें से 5 वर्ग कक्षों को भवन निर्माण विभाग द्वारा जर्जर एवं  परित्यक्त घोषित कर दिया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि विभाग के पत्रांक-15/पी-5-13/22-3644, दिनांक-29.09.2023 के आलोक में उक्त  महाविद्यालय के द्वारा पत्रांक Ref. EST/48/24 दिनांक-05.03.2024 को 10 नए वर्ग कक्षों के निर्माण एवं 05 कमरे का जीर्णोद्धार का प्राक्कलन ल0ना0मि0वि0, दरभंगा को समर्पित कर उक्त विश्वविद्यालय के द्वारा पत्रांक  C/CCDC/9145/24, दिनांक-18.04.2024 को अग्रसारित कर निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग को समर्पित किया जा चुका है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार  उक्त महाविद्यालय में 10 नए वर्ग कक्षों का निर्माण एवं 05 कमरों का जीर्णोंद्धार कराने का विचार रखती है,  हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
10 फरवरी 2026
Member
श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
KUNDAN KUMAR (146)
KUNDAN KUMAR (146)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Begusarai - Begusarai (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
05 Jul 1978
Address
Kapasia, Ward No-13, Post-IOCL Township, District-Begusarai, Bihar, Pin-851117