क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किक्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत प्रखण्ड दनियावां के तरौरा ग्राम में मध्य विद्यालय नहीं रहने के कारण वहाँ के छात्र- छात्रों को कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो क्या सरकार प्राथमिक विद्यालय, तरौरा को मध्य विद्यालय में उत्क्रमित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?