क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि पूरे बिहार राज्य में मघ्य विद्यालय, उच्च एवं उच्चतर माघ्यमिक विद्यालय की सं0 लगभग 38,116 है;2. क्या यह बात सही है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (2009) के तहत प्रत्येक विधालय में एक शारीरिक शिक्षक (पी0 टी0 आई0) की नियुक्ति करना अनिवार्य है, जबकि शारीरिक शिक्षक (पी0 टी0 आई0) की नियुक्ति मात्र लगभग 6320 हुई है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार शेष विद्यालयों में रिक्त शारीरिक शिक्षक (पी0 टी0 आई0) की बहाली कराने की विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों?