क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के मोरवा प्रखंड अंतर्गत वार्ड नं0 12 ऐनायुल जी के घर से ब्रहमस्थान होते हुये पचभिन्डा राम टोला तक एवं ररियाही पंचायत के वार्ड न0 01 में निर्धन राय के घर से रामप्रीत सदा के घर तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर है जिसके कारण क्षेत्र की जनता को आवागमन में काफी कठिनाई होती है; यदि हां, तो सरकार उक्त पथों का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?