क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के इस्लामपुर प्रखण्ड में एम.आर.योजना के तहत सुदागंज-वरदाहा भाया मीना बाजार वौरी तथा एकंगरसराय प्रखण्ड के मीना बाजार से तेलहाड़ा होते हुए इस्लामपुर तक सड़कों की चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य वर्ष 2024-25 से चल रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त योजना के एकरारनामा में योजना पूर्ण होने की समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद भी योजना पूर्ण नहीं हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार कार्य पूर्ण नहीं कराने वाले दोषी संवेदक एवं अधिकारी पर कौन सी कार्रवाई करना चाहती है, नहीं तो क्यों?