क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चकिया प्रखंड अंतर्गत इमिलिया चौक जमुनिया से डुबहा पुल होते हुए नया टोला बांध तक लगभग ढाई किलोमीटर कच्ची सड़क है जिससे आमजनों को आवागमन में कठिनाई होती है; यदि हाँ तो सरकार उक्त कच्ची सड़क का पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?