क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पटना जिला अन्तर्गत दानापुर स्थित द लैंण्ड मार्क गोल्ड अपार्टमेंट सहित शहर के अन्य अपार्टमेंट में स्थापित सोसाईटी का निबंधन नहीं रहने के कारण सोसाईटी का कार्य बाधित है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त वर्णित अपार्टमेंट सहित अन्य अपार्टमेंटो की सोसाईटी का निबंधन कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?