क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि : - क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अंतर्गत पथरवार पंचायत के भेमरा से हरसुवा गाँव के बीच महानंदा नदी पर पुल नहीं होने की वजह से बड़ी आबादी को आवागमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पुल बनाने का विचार कब तक रखती है, नहीं तो क्यों ?