क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-(1) क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अन्तर्गत पीरपैंती प्रखंड के डोमिनिया चौक से बावुपुर भाया बाखरपुर पथ के 15वे किलोमीटर पर पुल नहीं होने से दियारा क्षेत्र के आमजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त स्थान पर उच्च स्तरीय आर०सी०सी० पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?