क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलने की कृपा करेंगें कि- क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलान्तर्गत पूर्व प्रखंड के बेलोरी-सनौली रोड से मिडिल स्कूल महतो टोला तक जाने वाली सड़क कच्ची है, जो ग्रामीणों के लिए मुख्य आवागमन मार्ग है, परन्तुवर्षा के दिनों में उक्त सड़क पर जल-जमाव के कारण आवागमन पूर्णतः बाधित हो जाता है यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़क का पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों?