क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि- क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिलान्तर्गत प्रखंड -बागहा -2 के रामपुर से हरनाटाड़ तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण नहीं होने के कारण आये दिन भीषण जाम एवं दुर्घटनाएँ घटित होती रहती है जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का चौड़ीकरण कबतक कराने का रखती है, नहीं तो क्यों ?