क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर प्रखंड अन्तर्गत अथरी पंचायत के वार्ड-14 प्रमोद सिंह के दरवाजा (मुख्यसड़क) से वार्ड-16 भादा टोला जाने वाली सड़क काफी जर्जर होने के कारण आवागमन में लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त जर्जर सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?