क्या मंत्री,जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के अररिया प्रखंड के चन्द्रदेई से लोदीपुर पेमाधार तक नहर में गाद जमा हो जाने के कारण किसानों को सिंचाई करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हां, तो सरकार कबतक उक्त वर्णित नहर में गाद की सफाई कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?