क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय, बरौनी एवं अन्य प्रखंडों के चौर क्षेत्रों की हजारों एकड़ भूमि जुलाई से दिसंबर माह तक वर्षा के पानी से जलमग्न रहती है, जिसके कारण किसान फसल की बुआई करने से वंचित रह जाते है ?2. क्या यह बात सही है कि उक्त अवधि में जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था न होने के कारण, उपजाउ भूमि साल के 6-7 महीने बेकार पड़ी रहती है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति होती है ?3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार किसानों को लाभ दिलाने हेतु, उक्त चौर क्षेत्रों से बरसात के पानी की निकासी के लिये राज्य योजना के अंतर्गत जल निकासी की विशेष परियोजना स्वीकृत करने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों ?