क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला के मुशहरी प्रखंड के NH 28 से ग्राम सगहरी, प्रहलादपुर, गंगापुर होते हुए लीची अनुसंधान केंद्र मुशहरी टोला भटोलिया तक की ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन होता है जिसके कारण बार-बार सड़क क्षतिग्रस्त होती है, यदि हां तो सरकार उपर्युक्त ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क को पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत अधिग्रहित करते हुए पुनर्निर्माण कराने का विचार कब तक रखती है, नहीं तो क्यों ?