क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत सिरसिया चौक सुधीर सिन्हा जी के घर से सुरेन्द्र पासवान के घर होते हुये चकपहाड़ पथ तक जाने वाली सड़क एवं माधोपुर दिघरूआ वार्ड नं0 3 रामबाबू राम के घर से चकफतमा उर्दु विद्यालय तक सड़क के काफी जर्जर हो जाने के कारण क्षेत्र की जनता को आवागमन में काफी कठिनाई होती है; यदि हाँ तो सरकार उक्त दोनों सड़क का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?