क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि - क्या यह बात सही है कि अररिया जिलांतर्गत जोकीहाट प्रखंड के तारण ग्राम पंचायत में बकरा नदी के रामरई घाट तथा पलासी प्रखंड के मियांपुर ग्राम पंचायत में सौरा नदी के सौताली घाट पर पुल नहीं होने से उक्त ग्राम पंचायतों के लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है यदि हां तो सरकार उक्त घाट पर पुल निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?