क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अंतर्गत गोह प्रखंड के हमीदपुर में पुनपुन बराज परियोजना की शुरूआत लगभग 25 वर्ष पूर्व की गयी थी और इस पर लगभग 60 करोड की राशि भी व्यय हो चुकी है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त परियोजना के द्वारा गोह एवं कुर्था के किसानों को सिचाई सुविधा प्रदान करनी थी, परन्तु योजना अपूर्ण रहने के कारण सिचाई में कठिनाई हो रही है;3 .यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त परियोजना को पूरा कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?