क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -क्या यह बात सही है की गोपालगंज के दक्षिणी छोर पर NH27 भोजपुरवा-हरखुआ-चौराव-NH531 तक रिंग रोड का निर्माण प्रक्रियाधीन है, परन्तु गोपालगंज शहर के उत्तरी क्षेत्र में रिंग रोड नही होने के कारण बेतिया-गोपालगंज पथ पर यातायात की अधिकता है, यदि हां, तो सरकार गोपालगंज शहर के उत्तरी छोर पर NH27 चैनपट्टी-भितभेरवा- NH27 भोजपुरवा तक नई रिंग रोड का निर्माण कबतक कराना चाहती है, नही, तो क्यों?