क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखण्ड अन्तर्गत भातगाँव पंचायत के गुहीगाड़ा सिमा सड़क से पासवान टोला होते हुए खलील बस्ती तक सड़क सह पुल नहीं रहने से आमलोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है; यदि हॉ, तो सरकार उक्त स्थान पर सड़क निर्माण सह पुल निर्माण कार्य कब तक कराने का विचार रखती है , नहीं, तो क्यों ?