क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत मनसाही प्रखण्ड के चित्तौड़िया पंचायत के गाड़ीघाट मसान स्थान के निकट श्मशान घाट में शवदाह गृह नहीं है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थल पर कब तक श्मशन घाट बनाने और उसकी घेराबन्दी करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?