क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1.क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत पारू विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गाँव प्रतिवर्ष बाया नदी और गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण भीषण बाढ़ और जलजमाव की त्रासदी झेलते हैं;2. क्या यह सही है कि विगत 20 वर्षों में (2005-2025) बाया नदी के तटबंधों (Embankments) के पक्कीकरण और गाद (Silt) की सफाई का कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया है , जिसके कारण हजारों एकड़ फसल हर साल बर्बाद होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार पारू क्षेत्र में बाया नदी के दोनों ओर पक्का तटबंध (Permanent Embankment) बनाने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था हेतु कोई ठोस योजना बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?