क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, क्या यह बतलाने की कृपा करेंगे कि - क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज प्रखण्ड के पंचायत लौंचा एलओ 7-एलओ 45 (एल ओ सात- एल ओ -पैतालीस) के बीच हाजी टोला धार पर पुल नहीं है जिसके कारण आमजनता को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त स्थान पर पुल का निर्माण कार्य कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?