क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिले के रक्सौल प्रखंड अंतर्गत सिसवा से शुरू होकर सौनहा, बहुअरवा, बजरंग चौक और परसौना होते हुए गाद बहुअरी तक जाने वाली लगभग 21 किलोमीटर लंबी सड़क वर्तमान में जर्जर है, यह सड़क पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधी से बाहर होने के कारण मरम्मती के अभाव में जर्जर हो चुकी है, जिससे क्षेत्र की लगभग 05 पंचायतों की आबादी को रक्सौल अनुमंडल मुख्यालय, अस्पताल और कॉलेज जाने में कठिनाई होती है, यदि, हाँ तो , सरकार उक्त सड़क का नवनिर्माण एवम चौड़ीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?