क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि-क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत सन्हौला प्रखंड के बड़ी नाकी पंचायत के धवौरी से नगधा के बीच गेरूआ नदी पर पुल नहीं रहने से इस क्षेत्र के बड़ी नाकी, अमडंडा, सन्हौला, बोड़ा पाठकडीह सहित अन्य पंचायतों के लोगों को आवगमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार बड़ी नाकी पंचायत के धवौरी से नगधा के बीच गेरूआ नदी पर कबतक पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?