क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत कोटवा प्रखंड के दीपऊ मोड NH 27 पर अवैध कट होने से हजारों लोगों की दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है, दिनांक 31. 12.2025 को भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु तथा करीब 20 लोग घायल हुए, इसके बाद NHAI के पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के द्वारा अवैध कट को बंद कर दिया गया जिससे कोटवा बाजार में भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है; यदि हाँ, तो सरकार उपर्युक्त वर्णित स्थान पर कब तक ओवर ब्रिज निर्माण कराने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?