क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि- क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलान्तर्गत पूर्व प्रखंड के विशरूपा घाट एवं कारी कासी धार (जियागाछी से बेलवा पथ) पर उच्च स्तरीय पुल नहीं होने के कारण आम ग्रामीणों को यातायात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाॅ, तो सरकार उक्त स्थल पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?