क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर प्रखंड अन्तर्गत एन0एच0-77 बेलसंड चौक से प्रखंड मुख्यालय रून्नीसैदपुर होते हुए एस0एच0 बलिगढ़ चौक तक की सड़क संकीर्ण है, प्रखंड मुख्यालय आने जाने वाले लोगों को आवागमन में प्रायः सड़क पर जाम की समस्याओं से जूझना पड़ता है, यदि हाँ तो, सरकार एन0एच0 77 से एस0एच को जोड़ने वाली प्रखंड मुख्यालय के सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबुतीकरण कबतक कराने का विचार रखती है,नहीं, तो क्यों ?