क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत पथ प्रमंडल, झंझारपुर के द्वारा नेंगरा चौक- अदलपुर-पिपराघाट पथ का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य एवं इसी के निकट बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा कमला बलान नदी पर एक उच्च स्तरीय आर॰सी॰सी॰ पुल का भी निर्माण कराया जा रहा है, परन्तु उक्त पथ एवं निर्माणाधीन पुल के मध्य नदी के पूर्वी तटबंध पर लगभग 900 मीटर तटबंध का चौड़ीकरण नहीं होने से आमलोगों को आवागमन में ट्रैफिक की समस्या से जूझना पड़ता है ,यदि हाँ तो, सरकार नेंगरा चौक-अदलपुर-पिपराघाट पथ एवं कमला नदी पर निर्माणाधीन पुल के मध्य 900 मीटर तटबंध पथ का कब तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य करने का बिचार रखती है; नहीं, तो क्यों?