क्या मंत्राी, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलने की कृपा करेंगें किः-1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय विधानसभा के वीरपुर प्रखण्ड के नौला पंचायत में बैती नदी पर पुल, पर्रा पंचायत के सरौंजा में कुरूनमा नदी पर पुल एवं बेगूसराय प्रखण्ड के कैथ पंचायत में सांगो घाट से सकरी घाट तक पुल का माह सितम्बर 2025 के पूर्व निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पुलों का सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के लगभग 4 माह बाद भी केवल विभागीय शिथिलता और उदासीनता के कारण उक्त पुलों का निर्माण कार्य धरातल पर प्रारंभ नहीं हो सका है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पुलों का निर्माण यथाशीघ्र कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?