क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत विभूतिपुर प्रखंड के सुरौली पंचायत के वार्ड संख्या-03 महादलित टोला (आबादी-1000) से मुख्य सड़क तक सम्पर्क पथ नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को पगडंडी से आने -जाने में कठिनाई हो रही है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त महादलित टोला से मुख्य सड़क तक सम्पर्क पथ का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?