क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत खुशरूपुर प्रखंड में (एस० एच० -106) से समनापर मोड़ पथ भाया खुशरूपुर रेलवे स्टेशन से गणीचक राजकीय हाई स्कूल होते हुये एन० एच० -30 बाँस टाल चौराहा तक की सड़क जिसकी लंबाई लगभग दो किलोमीटर की है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क जर्जर है और हमेशा दुर्घटना होते रहती है, साथ ही बरसात के दिनों में पूरा सड़क जलमग्न हो जाता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सड़क का जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?