क्या मंत्री पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत बरमसिया-गोलनीटांड़ पथ का निर्माण वर्ष 2022 में RCPLWEAअंतर्गत प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कराया गया है, इस पथ के 10वें किलोमीटर पर स्थित ढीवी नदी पर पुल नहीं रहने से पहाड़ों एवं जंगलों से घिरे हुए क्षेत्रों में प्रशासन के साथ-साथ क्षेत्र के बच्चे, बुजुर्ग एवं आमजनों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त समुचित आवागमन हेतु उक्त पथ के 10वें किलोमीटर पर स्थित ढीवी नदी पर पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?