क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में किशनगंज जिला अंतर्गत FRK ( fortified rice kernel आपूर्ति नही होने से CMR (Custom Milled Rice) का आगत प्रारंभ नही हो सका है;2. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला में FRK आपूर्ति हेतु मुख्य महाप्रबंधक अधिप्राप्ति खाद्य निगम पटना द्वारा ‘‘जय फूडृस प्राइवेट लिमिटेड’’ को संबद्ध किया गया है, किंतु उनके द्वारा FRK की आपूर्ति नहीं की जाती है, इसलिए जिलाधिकारी किशनगंज के पत्रांक-8, दिनांक-06.01.2026 एवं जिला प्रबंधक राज खाद निगम किशनगंज के पत्रांक-23, दिनांक-09.01.2026 द्वारा मुख्य महाप्रबंधक अधिप्राप्ति खाद्य निगम पटना को FRK आपूर्ति नहीं होने की सूचना दी गयी;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक किशनगंज जिला में FRK की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त आपूर्तिकर्ता को संबद्ध करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?