क्या मंत्री, राजस्व एवं भुमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अंतर्गत नगर परिषद बैरगनिया में अवकारी चौक से हजारी मील, कर्वला चौक होते हॉस्पीटल तक बाईपास सड़क का निर्माण वित्तीय वर्ष 2024 -2025 में नगर परिषद बैरगनिया द्वारा कुल प्राक्कलित राशि 22760355.00 की लागत से कराया जा रहा है, जिसमें कर्वला चौक बैरगनिया सहित कई स्थानों पर सड़क अतिक्रमित है, जिसके कारण सड़क का निर्माण कार्य बाधित हो रहा है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक नगर परिषद बैरगनिया के बाईपास सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?