क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला अंतर्गत पिपरा विधान सभा क्षेत्राधीन मुख्य बाजार किशनपुर एवं पिपरा में सरकारी ऑटो/रिक्शा स्टैंड नहीं रहने के कारण आये दिन वहाँ जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे वृद्धजन, गर्भवती महिलाओं, बीमार व्यक्तियों को यातायात में कठिनाई होता है, जबकि स्टैण्ड निर्माण हेतु वहाँ सरकारी भूमि उपलब्ध है;यदि हाँ, तो सरकार पिपरा विधान सभा क्षेत्र के मुख्य बाजार में ऑटो/रिक्शा स्टैंड का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?