क्या मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चकिया नगर परिषद् अंतर्गत मन झील एवं मेहसी नगर पंचायत अंतर्गत बहादुरपुर से तारा पाकड़ छठ घाट तक जल क्षेत्र का सौंदर्यीकरण एवं पार्क का निर्माण कराए जाने हेतु, माननीय मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग के पत्रांक 1547 दिनांक 18 जून 2025 के माध्यम से सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग को आवश्यक कार्रवाई किय जाने से संबंधित पत्र प्रेषित किया जा चुका है, लेकिन अबतक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है;यदि हाँ ,तो सरकार कबतक तक उपर्युक्त वर्णित दोनों स्थलों पर पर्यटकीय दृष्टि से सौंदर्यीकरण एवं पार्क का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?