क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला अंतर्गत ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में पशुपालन कर अपनी जीविका चलाते हैं, परन्तु वहाँ कोई पशु चिकित्सालय नही हैं;2. क्या यह बात सही है कि उक्त नगर परिषद क्षेत्र के रहिमाबाद वार्ड नं0-02 में चित्रसेन पोखर के समीप पर्याप्त भूमि की उपलब्धता है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक जनहित में वर्णित उपलब्ध भूमि पर पशु अस्पताल का निर्माण कराने का विचार रखती हैं; नहीं तो क्यों ?