क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत बख्तियारपुर नगर क्षेत्र में स्थापित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक शहर के विभिन्न नालों का गंदा पानी नहीं पहुँच पाता है तथा शहर का गंदा पानी सीधे गंगा नदी में प्रवाहित हो रहा है,2. क्या यह बात सही है कि बख्तियारपुर नगर क्षेत्र में वर्षा के दिनों में शहर के नाले का पानी धोबा नदी में बैक फ्लो होने से पूरा बख्तियारपुर नगर क्षेत्र जलमग्न हो जाता है,यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की उच्चस्तरीय जाँच करा कर दोषी एजेंसियों की जवाबदेही तय करते हुए सुधारात्मक कार्रवाई कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?