क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला अन्तर्गत अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में अलीनगर, तारडीह में स्थायी फिश मार्केट नहीं है;क्या यह बात सही है कि उक्त प्रखंडों में बहुतायत मात्रा में मछली का उत्पादन किया जाता है परन्तु फिश मार्केट के अभाव में मछुआरों को अपने उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त नहीं हो रहा है;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक मछुआरों के हित में उक्त प्रखंडों में अत्याधुनिक फिश मार्केट बनाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?