क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुर एवं कोटवा प्रखंड में एक भी सरकारी बस स्टैंड नहीं है जिससे आम जनमानस को मुजफ्फरपुर, पटना या अन्य किसी जगह पर जाने हेतु 30 किलोमीटर की दूरी तय कर मोतिहारी जाना पड़ता है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त वर्णित स्थान पर सरकारी बस स्टैंड का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?