क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के इस्लामपुर प्रखंड के खुदागंज का क्षेत्र नगर पंचायत बनने की सारी अर्हता को पूरा करता है, परन्तु खुदागंज को नगर पंचायत का दर्जा नहीं दिये जाने के कारण वहाँ के विकास कार्य अवरुद्ध है;यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?