क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पटना जिला के पटना शहर में जमीन मालिक अपने भूमि का प्लॉटिंग कर कॉलोनी का निर्माण करते हैं, लेकिन उक्त कॉलोनियों में पेयजल, सिवरेज, बिजली पोल तार आदि की कोई कार्य योजना नही रहती है;यदि हाँ, तो सरकार कब तक इस तरह के अव्यवस्थित शहरीकरण को नियंत्रण करने हेतु कोई विनियामक (अथॉरिटी) बनाने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?