Back to Legislative Questions Repository
Q.No 821Starred Question Listed

अतिक्रमण मुक्त कराने एवं दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई करने के संबंध में ।

श्री अजय कुमार (138) (विभूतिपुर ) राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग 12 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलार्न्तगत मोहिउद्दीननगर प्रखंड के पंचायत-कल्याणपुर बस्ती पश्चिम के पंचायत भवन की भूमि जिसका खाता सं0-320,खेसरा सं0-3328,रकवा-02,दो कट्ठा जमीन माननीय राज्यपाल,बिहार सरकार के नाम से 21.12.1987 को दस्तावेज सं0-10807/1987 द्वारा दान में दी गई है; जिस पर दो कमरा, शौचालय सहित पंचायत भवन संचालित है,शेष जमीन दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है;2.क्या यह बात सही है कि जिला पंचायती राज पदाधिकारी,समस्तीपुर के पत्रांक-2857/दिनांक-24.07.2023 एवं पत्रांक-3656/दिनांक-03.08.2023 द्वारा उक्त भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश होने तथा विभागीय वरीय पदाधिकारी एवं माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद अंचलाधिकारी द्वारा भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमणमुक्त नहीं कराया गया है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है,तो सरकार कबतक उक्त भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त कराने एवं दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई करने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
12 फरवरी 2026
Member
श्री अजय कुमार (138) (विभूतिपुर )
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग
MLA Profile
AJAY KUMAR (138)
AJAY KUMAR (138)
Party
Communist Party of India (Marxist)
Constituency
Vibhutipur -Samastipur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
31 Dec 1969
Address
Village-Po-Belari, Thana-Ujiarpur, District-Samastipur