क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के गोह विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत आवारी, भरकुंडा एवं बेरका पंचायतों में बिजली के जर्जर तार और पोल को बदलने का कार्य अभी भी अधूरा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विधान सभा क्षेत्र के सभी जर्जर तार पोल को नहीं बदलने के कारण गर्मी और बरसात में हवा के कारण तार गिर जाते है जिसमें घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उक्त क्षेत्र के सभी जर्जर तार और पोल बदलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?