क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिलान्तर्गत बनमनखी अनुमंडल मुख्यालय में अवस्थित भगवान नरसिंह अवतार स्थल एवं धीमा में अवस्थ्ति धीमेश्वर नाथ महादेव का प्राचीन मंदिर जीर्ण -शीर्ण है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों स्थानों पर प्रत्येक वर्ष भव्य मेला का आयोजन होता है जिसमें लाखों श्रद्धालु एवं पर्यटक भाग लेते हैं परन्तु उक्त स्थल पर पर्यटकीय सुविधा का अभाव रहने के कारण पर्यटक एवं श्रधालुओं को काफी कठिनाई होती है;3. यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त दोनों स्थानों का जीर्णोद्धार कराते हुए पर्यटकीय सुविधा विकसित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नही तो क्यों?