क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि पगड़ा फीडर दलसिंहसराय से दिनांक 12.11.2024 को वैभव फूडस, सिंह वैभवदीप विष्णुदेव एवं सुनीता कुमारी , ग्राम+पो0 - जनकपुर, वार्ड-8, थाना-उजियारपुर, जिला-समस्तीपुर को लघु-उद्योग के नाम पर विधुत कन्केशन दिया गया जिसका कंज्यूमर नम्वर-115111178749 खाता नं0- 522114751516 है;2. क्या यह बात सही है कि ट्रायल में मात्र चार से पाँच दिन विधुत उपयोग किया गया जिसका मीटर में 65 यूनिट खपत हुआ जबकि विभाग द्वारा 3214 यूनिट विधुत खपत दिखा कर विधुत विक्षेद कर दिया गया, जिससे लघुउद्योग बन्द है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त विभाग द्वारा विधुत खपत यूनिट के विसंगती को दूर करते हुए पुनः विधुत कन्केशन देने का विचार रखती है हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?