Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2527Starred Question Listed

प्रक्रिया शुरू करवाना

श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय ) नगर विकास एवं आवास विभाग 26 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि सात निश्चय-2 के तहत बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र को जल-जमाव से मुक्ति दिलाने हेतु स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना हेतु 402.41 करोड़ रुपये का संशोधित प्राक्कलन, परियोजना निदेशक, बुडको, बेगुसराय के पत्रांक-387/परि0नि0, दिनांक-30.08.2023 द्वारा महाप्रबंधक, (असैनिक) उतर बिहार उपभाग, बुडको, पटना को समर्पित किया गया था ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त योजना हेतु समर्पित प्राक्कलन के आलोक में विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति अभी तक अप्राप्त होने के कारण शहरवासी जल -जमाव की विभीषिका झेलने को विवश हैं;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है , तो सरकार  प्राथमिकता के आधार पर विभागीय प्रशासनिक स्वीकृत प्राप्त करते हुए उक्त योजना हेतु निविदा की प्रक्रिया कबतक  शुरू कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
26 फरवरी 2026
Member
श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय )
Department
नगर विकास एवं आवास
Ministry
नगर विकास एवं आवास विभाग
MLA Profile
KUNDAN KUMAR (146)
KUNDAN KUMAR (146)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Begusarai - Begusarai (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
05 Jul 1978
Address
Kapasia, Ward No-13, Post-IOCL Township, District-Begusarai, Bihar, Pin-851117